मीरजापुर।
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री आशीष पटेल ने शुक्रवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए आम जन मानस व शुभचिंतकों तथा एनडीए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण ससमय किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर लोगों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिये। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य, सड़क संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ द्वारा भी शिक्षामित्रो की विभिन्न समस्याओ के निदान की अपील की। इस मौके पर भाजपा व अपना दल एस के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।



