News

साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित राशि ₹ 14998 पीड़ित के खाते में कराया वापस

मीरजापुर।
आवेदक पवन कुमार पुत्र हिन्छलाल निवासी देवाही थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा थाना पड़री पर शिकायत सं. 33106250062204 के सन्दर्भ में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर थाना पड़री साइबर क्राइम टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित बैंक को मेल किया गया। इस सम्बन्ध में थाना पड़री की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अगर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री की साइबर पुलिस टीम द्वारा आवेदक के बैंक खाते में कुल ₹ 14998/- वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारीगण एवं साइबर क्राइम टीम थाना पड़री पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।  आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ऑनलाइन ठगी/धोखाधड़ी की घटना के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।
साइबर क्राइम टीम थाना पड़री मे उनि रामनगीना यादव व कांस्टेबल नीरज कुमार थाना पड़री जनपद मीरजापुर रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!