चुनार, मिर्जापुर। नगर के प्रसिद्ध डेंटल सर्जन डॉ.सौरभ श्रीवास्तव (पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी) को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डेंटिस्ट्री एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित 29 वें COA अचीवर्स समिट में मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ.श्रीवास्तव ने कहा कि मैं एक छोटे शहर से आता हूँ , लेकिन मैने भारतीय नौसेना से सीख ली कि अनुशासन और अपने मरीजों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यह अवॉर्ड पाना मेरे लिए गर्व का क्षण है,जिसे मैं अपने मरीजों, अपने शहर, माता पिता और शुभचिंतकों को समर्पित करता हूँ। डॉ सौरभ का क्लिनिक एक्सपर्ट डेंटल केयर चुनार में स्थित है जहाँ वह आधुनिक तकनीक और एडवांस्ड ट्रीटमेंट के माध्यम से मरीजों को बेहतर दंत-चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह सम्मान उन्हें और भी समर्पण व निष्ठा के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। डॉ सौरभ के पिता डॉ श्रीप्रकाश श्रीवास्तव भी पेशे से दंत चिकित्सक हैं। सौरभ की सफलता पर डॉ गौरव, इ पी एफ ओ ऑफिसर अविनाश सिंह, राजन सिंह, फ़नीश रिंकू, मेजर कृपा शंकर सिंह, सभाजीत सिंह, अफसर अली अफसर, आदित्य गुप्ता पदयात्री, अनिल आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डेंटिस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ सौरभ को मिला डेंटिस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड; डॉ सौरभ की सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





