हमे गर्व है ऐसे कार्यकर्ता पर जिन्होंने जनसेवा का सही मार्ग अपनाया: अनुप्रिया पटेल
0 बाढ़ राहत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनसेवी कार्यकर्ताओं को माननीय केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित
फोटोसहित
मीरजापुर।
अपना दल एस की मासिक संगठन समीक्षा बैठक 7 सितंबर 25 रविवार को रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने पथरहिया जिला मिर्जापुर में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की। मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी विशिष्ट अतिथि माननीय छानबें विधायक रिंकी कोल मौजूद रहीं। बैठक में मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम भारत के महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक का संचालन कार्यवाहक प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद ने किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज की बैठक का दो एजेंडा है एक तो सदस्यता अभियान दूसरा जो हमारे जनपद में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचने में कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़चढ़ कर अभियान में अपना योगदान दिया है उनका पार्टी के तरफ से बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हूँ एवं प्रशंसा करती हूँ।। उन्होंने कहा कि हमे गर्व है ऐसे कार्यकर्ता पर जिन्होंने जनसेवा का सही मार्ग अपनाया क्योंकि राजनीति का वास्तविक अर्थ ही जनसेवा होता है।
उन्होंने कहाकि सच में मेरे लिए बहुत भावुकता वाला पल था जब हमने बाढ़ के दौरान कई बार देखा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में गहरे पानी उतरकर भी बाढ़ पीड़ितों तक जाकर राशन सामग्री एवं दवाओं का वितरण करने का कार्य किया। हमने किसी भी राजनीति दल के कार्यकर्ता को इस तरह मैदान में खड़ा हुआ नहीं देखा जितना कि अपना दल के कार्यकर्ता डटे रहे।
उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि हम सभी को मीरजापुर के लोगों का इसी भावना से सेवा करना है, मीरजापुर के जनता को लगना चाहिए कि हमने जिसको अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना है वह जनता के बीच में काम कर रहा है इसलिए आप लोगों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही होगी।
उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब कोरोना का संकट आया था तब भी आप लोगों ने इसी प्रकार आम जनमानस की मदद की थी भविष्य में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक व दैविक आपदा आए तो हमें इसी प्रकार से जनता की सेवा के लिए खड़े रहना है उनका सहारा बनना है जितनी भी हमारी क्षमता है उसके साथ हमें आमजन को सहारा देना है।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर इस बैठक में आप लोगों ने जो भी लक्ष्य लिया है मुझे विश्वास है कि उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे। मैं जानती हूं कि आप लोगों द्वारा जोड़ा गया हर एक सदस्य महत्वपूर्ण होता है और अपने-अपने अनुभव व नए विचारों से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर बाढ़ राहत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनसेवी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने कार्यक्रम का समापन करते हुए राष्ट्रीय प्रदेश जिला विधानसभा जोन सेक्टर बूथ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मंच रामबली सिंह पटेल राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच रमाकांत पटेल राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रमेश पटेल, का० प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह का० प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच बंश नारायण सिंह का० प्रदेश सचिव अनुसूचित मंच ज्ञानचंद कन्नौजिया, का० प्रदेश महासचिव किसान मंच राम समुझ पटेल, का० प्रदेश महासचिव चिकित्सा मंच डॉ आर के पटेल, का० प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल का० प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच सूर्य प्रकाश उर्फ पप्पू पटेल सहित जिला विधानसभा जोन सेक्टर बूथ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।



