News

ई० विवेक बरनवाल बने बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री
फोटोसहित
मीरजापुर।
रविवार को श्री भारतवर्षीय बरनवाल युवक संघ की चुनावी बैठक बरनवाल सेवा सदन वाराणसी में आयोजित हुई, जिसमे बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री का चुनाव प्रस्तावित था। बैठक में सर्वसम्मति से शिवराम निशांत झारखंड को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ई० विवेक बरनवाल विंध्याचल को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनित किया गया। चुनावी प्रक्रिया में संगठन उपाध्यक्ष शरद बरनवाल, महामंत्री पंचानन बरनवाल, संयुक्त मंत्री आशुतोष, संजय मोदी, नरेंद्र बरनवाल देवरिया, नरेंदर बरनवाल सुल्तानपुर, पियुष बरनवाल, ओंकारनाथ बरनवाल, पवन बरनवाल, वेद प्रकाश आर्या आदि सैकड़ों वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

घोषणा के उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री ई० विवेक बरनवाल को माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।
राष्ट्रीय महामंत्री ई० विवेक बरनवाल ने कहा की वर्तमान में युवक संघ में 1300 सदस्य हैं जिसे आने वाले एक वर्ष में 5000 पहुंचाने की कोशिश की जाएगी साथ ही साथ बरनवाल समाज को राजनीतिक क्षेत्र में कैसे उचित स्थान मिले इस पर भी संघर्ष किया जाएगा एवं उचित पटल पर बात रखी जाएगी।

घोषणा के उपरांत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशी भूषण बरनवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला समिति पूनम बरनवाल , राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री ज्योति प्रकाश जी आदि राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!