*महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूकता शिविर*
*कैंसर एवं एनिमिया पर विशेष जागरूकता शिविर*
मीरजापुर | संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में हब की जागरूकता टीम द्वारा “महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषणh” थीम पर पाल्क संस्थान के सहयोग से नगर पालिका धर्मशाला, गनेश गंज,मीरजापुर में निःशुल्क मेगा कैंसर कैम्प /शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिनाक कैंसर केयर हास्पिटल वाराणसी के प्रसिद्ध डॉक्टर पंकज सिंह गोल्ड मैडलिस्ट कैंसर रोग विशेषज्ञ द्वारा रिबन काटकर निशुल्क शिविर का उद्घाटन किया गया।शिविर में आए तमाम कैंसर पीड़ित ों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों को कैंसर से लडऩे के सुझाव दिए गए। मुख्य अतिथि द्वारा कैंसर की समस्या पर जानकारी देते हुए कहा कि अब कैंसर लाईलाज बीमारी नहीं रही ।यदि समय रहते इसकी पहचान कर ली जाय तो इसका ईलाज संभव है।उनके हास्पिटल के माध्यम से जांच के बाद पूरा ईलाज निशुल्क दिया जाएगा।हास्पिटल की तरफ से बी पी ,शुगर की निशुल्क ई सी जी जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया।महिला सशक्तिकरण हब की जिला मिशन कोआर्डिनेटर डॉ मंजू यादव द्वारा अतिथि का स्वागत करते हुए उपस्थित जन मानस को विभिन्न सरकारी योजनाओ की जानकारी दी गई और कहा कि कैंसर की समय से पहचान होने पर ही लड़ा जा सकता है।विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर अध्यक्ष पूर्वी डाली अग्रहरि ने भी अपने विचार साझा किए।वन स्टाप सेण्टर से नीधि जायसवाल एवं शशिकला देवी ने स्टीकर, पम्पलेट, बुकलेट इत्यादि देकर उपस्थित जनमानस को विभागीय योजनाओ के प्रति जागरूक किया।भारी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।उक्त शिविर में पाल्क संस्था अधीक्षका ,सहयोगी अमित जायसवाल एडवोकेट, हब फार इम्पावरमेंट आफ वूमेन के कार्मिक, विभिन्न समाज सेवी,भारी संख्या में महिला, किशोरी व आम जन मानस उपस्थित रहे।



