News

35 हजार से अधिक एम-पैक्स सदस्यता कराकर मिर्जापुर का नाम यूपी के प्रथम तीन स्थान में रखने लिया संकल्प

मीरजापुर।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभापति डा० जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में एम पैक्स सदस्यता महाअभियान-2.0 वर्ष 2025 की एक कार्यशाला विकास भवन मीरजापुर के सभागार में सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यशाला मे में मुख्य अतिथि प० रत्नाकर मिश्रा विधायक सदर एवं विशिष्ट अतिथि रमाशंकर पटेल विधायक मड़िहान, श्रीमती सुश्चिमिता मौर्य विधायक मझवा की उपस्थिति में जनपद मिर्जापुर को मिले लक्ष्य 35 हजार से अधिक सदस्य बनाकर जनपद मिर्जापुर का नाम प्रदेश में प्रथम तीन स्थान में रखने का संकल्प लिया गया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह बैंक के उप सभापति विपुल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, काशी प्रान्त की महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं जनपद मीरजापुर के सदस्यता महाअभियान की संयोजक श्रीमती नम्रता चौरसिया, राम लोटन बिन्द जिलाध्यक्ष अपना दल, बैंक संचालकगण सुरेन्द्र कुमार सिंह, शिवमणि सिंह, हरि शंकर सिंह, दिनेश सिंह, सियाराम बिन्द, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक सहकारिता विन्ध्याचल मण्डल योगेन्द्र पाल सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता मिर्जापुर अमित कुमार पाण्डेय, एवं बैंक के सचिव/सीईओ राजकुमार यादव एवं अन्य सहकारी संस्था के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!