0 एक्ट मे संशोधन कर टीईटी अनिवार्यता से निजात दिलाने पीएम से करेंगे अपील
0 15 सितम्बर को डीएम के माध्यम से पीएम को ग्यापन भेजेगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
मीरजापुर।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर 15 सितम्बर को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मीरजापुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में राष्ट्र के सभी जनपदों मे प्रधानमंत्री को सेवारत शिक्षकों की टी ई.टी. अनिवार्यता की समस्या समाधान हेतु पत्र भेजा जाएगा। आरटीई एकटक मे संशोधन कर 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा जाय।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा तयं किया गया है कि 15 सितम्बर 2025 को विशाल शिक्षक समूह के साथ समस्त जिला इकाइयां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर टीईटी की अनिवार्यता संबंधी आरटीई एक्ट में संशोधन का आग्रह करेंगी।
श्री तिवारी ने बताया कि आरटीई अधिनियम 2009 एवं एनसीटीई की अधिसूचना 23 अगस्त 2010 के अनुसार दो अलग-अलग श्रेणियाँ मान्य थीं—2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षक, जिन्हें योग्य माना गया और जिन्हें टीईटी से छूट दी गई थी, तथा 2010 के बाद नियुक्त शिक्षक, जिन्हें एक निश्चित अवधि में टीईटी उत्तीर्ण करना आवश्यक था। न्यायालय के इस निर्णय ने इस भेद को अनदेखा कर दिया है, जिससे 2010 से पूर्व वैध रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवा भी असुरक्षित हो गई है।

जिला महामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल ने कहा है कि 1 सितम्बर को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संपूर्ण देश के शिक्षक प्रभावित हो रहे है। इसलिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अखिल भारतीय स्तर पर सभी प्रदेशों सभी जनपदो मे एक साथ यह ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया है, ताकि केन्द्र सरकार हमारी मांग पर गंभीरता से विचार कर सेवारत शिक्षक को टीईटी से मुक्त रखने के लिये आरटीई एक्ट मे संशोधन शीघ्र करे।
जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री ने जनपद के सभी शिक्षको से 15 सितंबर को होने जा रहे ज्ञापन कार्यक्रम मे भारी से भारी संख्या मे कलेक्ट्रेट पहुचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी एव एलआईयू को पत्रक भी दे दिया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि ने दी है।



