News

फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता: मातृशक्तियो ने बिना गैस बनाए कई प्रकार के फूड केक स्वीट्स

मीरजापुर।
श्री अग्रवाल नवयुवक समिति मिर्जापुर की ओर से सोमवार, 15 सितंबर को सायं स्थानीय राही लाज होटल बाजीराव कटरा में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमे मातृशक्तियो ने हाथ के कमाल दिखाए।18 वर्ष के ऊपर की बालिका एवं महिलाओं द्वारा बिना गैस के कुकिंग बनाने का प्रतियोगिता किया गया, जिसमें कई प्रकार के फूड केक स्वीट्स आदि बनाया गया।
अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी शहर और गांव की महिलाओं के लिए एक जबरदस्त हुनर के प्रयोग के लिए यह कार्यक्रम किया गया, जिसमें स्वयं रोजगार कर अपने प्राप्त कर सके कार्यक्रम बहुत ही अच्छा और महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रमो में आए हुए जज श्रीमति ज्योति बजाज और श्रीमती सारिका जैन द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय तृतीय का चयन किया गया। प्रायोजक और संयोजन द्वारा प्रत्येक प्रतियोगी को प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम प्रायोजको द्वारा प्रदान किया गया। सचिव अक्षय कृष्ण गर्ग और महिला मंच के अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सचिव राखी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल ने आए हुए में सभी का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम के संयोजक नमन मित्तल, आकाश गोयल, शुभम अग्रवाल, आदित्य गर्ग, और कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती नेहा मित्तल, श्रीमती आराम्य अग्रवाल, श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल, श्रीमती भावना अग्रवाल, श्रीमती शिखा अग्रवाल
इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीगण अध्यक्ष रोहित अग्रवाल सचिव अक्षय कृष्ण गर्ग, शुभम अग्रवाल, महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती शालिनी, सारिका अग्रवाल, सचिव राखी अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती स्मिता, भावना अग्रवाल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अर्पित गोयल शरद गोयल, विशाल गोयल, आदित्य गर्ग, नितेश अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!