News

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 75 यूनिट ब्लड डोनेशन करेगे भाजयुमो कार्यकर्ता

मीरजापुर।
रविवार, 15 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के निमित भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 17 सितंबर को जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजयुमो एवं प्रवासी आशुतोष सिंह आशु एवं अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी ने बताया कि रक्तदान शिविर का कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र द्विवेदी को बनाया गया। आशुतोष सिंह आशु ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिन के सुअवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत युवा मोर्चा ने अपना लक्ष्य निर्धारित कर के 75 यूनिट ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम 17 सितंबर को मंडलीय जिला अस्पताल में निर्धारित किया है एवं 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर ब्लड डोनेशन का कार्य होना है। सांसद खेल प्रतियोगिता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होना है एवं जितने भी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होगा उसमें युवा मोर्चा बढ़ चढ़ कर मुख्य भूमिका में भाजपा के साथ सहभागिता करेगी। प्रेस वार्ता के बाद युवा मोर्चा द्वारा तैयारी बैठक भी किया गया जिसमें मुख्य रूप से सोनू सिंह भृगवंशी, अमित शाह, शशांक त्रिपाठी, अभिनव प्रताप सिंह,नवीन दुबे राहुल, दीपक त्रिपाठी, चंदन सिंह, आशुतोष मिश्रा, कारण जायसवाल, आशुतोष पाठक, सत्यम तिवारी, शिवांशु द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!