News

त्रिस्तरीय पंचायत एवं एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने लगाई जिला कार्यशाला

मीरजापुर।
सोमवार को मड़िहान विधानसभा के सक्तेशगढ़ मंडल के एक लाख मे त्रिस्तरीय पंचायत, स्नातक एम0एल0सी0, शिक्षक एम0एल0सी0 चुनाव 2026 की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता/मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी ने संगठन के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह आये हुए सभी मंचासीन एवं सामने बैठे जिला, मंडल एवं मंडल संयोजक पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन करते हुए कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 जनवरी से मार्च के मध्य सम्पन्न कराये जा सकते हैं, जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बताया कि पार्टी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी 44 जिला पंचायत सीट, 12 ब्लॉक, 809 ग्राम पंचायत, 1092 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 10471 ग्राम पंचायत सदस्य पर पार्टी के जीत का लक्ष्य तय किया। इसी क्रम में स्नातक एमएलसी चुनाव के संबंध में बताया कि स्नातक मतदाता बनने के लिए फॉर्म 18 भरा जायेगा। 2023 के पूर्व स्नातक की डिग्री धारक व्यक्ति मतदाता बनेंगे। साथ में शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु शिक्षक मतदाता बनाने के लिए फॉर्म 19 भरा जायेगा, शिक्षक मतदाता बनाने के लिए शिक्षक की स्थायी नियुक्ति 1 नवम्बर 2022 के पूर्व हो। शिक्षक का अनुभव प्रमाण पत्र संस्था के प्रधानाचार्य के द्वारा दिया जायेगा जो मतदाता फॉर्म के साथ संलग्न होगा। हाईस्कूल अथवा हाईस्कूल के ऊपर की मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक की मतदाता बनने के पात्र होंगे। ब्लॉक व तहसील वार आवेदन पत्र 1 अक्टूबर 2025 से जमा होना आरम्भ होगा । के साथ – साथ चुनाव जीतने के लिए अनेकानेक बातें बताया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री दिनेश वर्मा ने किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संयोजक जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह एवं सह संयोजक जिला सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह रहे। स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक क्रमशः जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, जिला मंत्री शरदिन्दुमणि त्रिपाठी (हेमन्त), पंकज सिंह चंदेल, डॉ0 सूर्य प्रताप सिंह पटेल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ0 सी0 एल0 बिन्द, लालबहादुर सरोज, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे के साथ–साथ मंडल के सभी मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रभारीगण, मंडल कार्यक्रम के संयोजक तथा सह संयोजकगण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!