News

अयोध्या श्री साईं परिवार सेवा संगठन मीरजापुर के सदस्य अमित गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान

मीरजापुर।  
अयोध्या में चल रहे राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के सौजन्य से 12, 13, 14 सितम्बर 2025 को संपन्न तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्त रत्न सम्मान समारोह में मिर्जापुर का नेतृत्व कर रहे संस्था श्री साईं परिवार सेवा संगठन की तरफ से अमित गुप्ता ने सम्मान प्राप्त किया। 
राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने भारत के सभी राज्यों से 251 रक्तविरों को सम्मानित कराने का कार्य किया।
अमित गुप्ता ने यह राष्ट्रीय सम्मान सभी रक्तविरों को समर्पित किया और कहा जिस तरह संस्था से जुड़कर रक्तदान करते हैं, मानव जीवन सुरक्षित करते हैं। सभी रक्तविरों को धन्यवाद दिया।
श्री साईं परिवार सेवा संगठन
के सभी रक्तविर और संस्था अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता और मिर्जापुर जिला मंडलीय रक्तकोष के जन सम्पर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता का
आभार व्यक्त किया। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!