News

सरकारी कार्मिकों पर दबाव बनाने व धन उगाही करने वाला देवरिया का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

0 पुलिस उच्चाधिकारियो व राजनैतिक व्यक्तियों का नाम लेकर करता था करतूत

मीरजापुर।  

    थाना कछवां पर वादी ज्ञान प्रकाश  पुत्र मूलचन्द्र निवासी कटका लोहरापुर थाना कछवां ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस से लाभ दिलाने का नाम पर ₹60000/ का ठगी करने, पैसा वापस मांगने पर गाली-गुप्ता देने व जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-156/2025 धारा 318(4), 316(2), 352, 351(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम में मंगलवार, 16 सितम्बर को थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत थाना कछवां कस्बा से मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त आयुष उर्फ अमरेन्द्रनाथ तिवारी पुत्र उपेन्द्र नाथ तिवारी निवासी नोनापार थाना भटनी जनपद देवरीया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 2 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया व ठगी का 54000/- रूपये अभियुक्त के खाते में फ्रीज कराया गया। सम्बन्धित अभियुक्त को थाना कछवां पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । 

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मेरे द्वारा पुलिस के उच्चाधिकारी व राजनैतिक व्यक्तियों के साथ पहचान होने की बात बताकर सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों पर दबाव बनाकर कर काम कराने के नाम पर लोगों से पैसे की ठगी की जाती है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान एवं उ0नि0 साहिद यादव, उ0नि0 राकेश सिंह, मय पुलिस टीम थाना कछवां शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!