मीरजापुर।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ के दौरान किए गए राहत की कार्यो एवं बाढ़ के उपरान्त किए जा रहे कार्यो की सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ का पानी जिन क्षेत्रो में समाप्त हो गया है वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं जिससे कि संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकें। उन्होंने टीकाकरण के बारे में जानकारी ली गई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी शत प्रतिशत पशुओ का टीकाकरण करा लिया गया हैं, जिस पर उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि ऐसे पशु जो टीकारण से वंचति रह गए है उनका टीकारण कराना सुनश्चिित करें उन्होंने कहा कि गौशालों में पशुओं के लिए पेयजल, चारा, चोकर व साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखें। विद्युत व्यवस्था की जानकारी करने पर बताया गया कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई, कहीं पर भी आपूर्ति बाधित नही हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत चुनार को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि विद्युत पोल टेढ़े व तार ढीले तारो को तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानो की बाढ़ से प्रभावित फसलो का नियमानुसार सर्वे कराते हुए उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व सम्बन्धित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान जहां-जहां पर मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है उन्हें तत्काल प्रभाव से बिना बिलम्ब किए हुए ठीक कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



