मीरजापुर। देव आवाहन (रुद्राभिषेक) के साथ ही बरियाघाट रामलीला समिति की तैयारियों का कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया। समिति के आमंत्रण पर रुद्राभिषेक में पुलिस टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने रामलीला समिति द्वारा विजय दशमी के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विशाल मेले के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की तथा मेला स्थल के हर बिंदु का निरीक्षण किया और अधिनस्थों को उचित निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए हर तरह की तैयारी अग्रिम की जाएगी। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नीतेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात शिखा भारती, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली नीरज पाठक, यातायात प्रभारी विपिन पांडेय सहित सम्बन्धित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
रुद्राभिषेक में यजमान के रूप में समिति के अध्यक्ष अमरेश मिश्र सपत्नीक रहे। उक्त अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश दुबे, समिति के सचिव संतोष गुप्त, कोषाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, विपिन पुजारी, गौरव उमर, अमित श्रीनेत, विमलेश अग्रहरि, अंशुमालि मिश्र, भावना बरनवाल, रवि कांत केशरी, विधि कुमार सिंह, प्रमीत मिश्र, वैभव मिश्र, अंशुमान दुबे, मंगल दुबे, शैलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



