News

एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी मे नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक का हुआ शुभारंभ

विद्यार्थियो ने विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से दिया उत्तर
मीरजापुर।
एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी चुनार द्वारा पंचम नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक 2025 थीम आपकी सुरक्षा, बस एक क्लिक दूर: पीवीपीआई को रिपोर्ट करें के अंतर्गत, फार्मडी, डीफार्म, बीफार्म एवं एमफार्म के छात्रों हेतु सेमीनार, साइंटिफिक सेशन, पोस्टर, मॉडेल प्रस्तुतिकरण एवं स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य प्रो. सुनील मिस्त्री की अध्यक्षता एवं फैकल्टी डॉ दीपेंदु द्वारा संयोजित सेमीनार में मुख्य अतिथि अवधेश यादव फार्मकोंविजिलेन्स एसोशीएट एडीआर मोनिट्रिंग आईएमएस बीएचयू एवं प्रो बृजेश कुमार फार्मकोंलॉजी विभाग आईएमएस बीएचयू, एपेक्स आयुर्वेद प्रधानाचार्य प्रो पीके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतिथिगणों ने फार्माकोविजिलेंस एवं एडीआर मोनिट्रिंग के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर फैकल्टी राममनोहर यादव, डॉ अभय वर्मा, योगेश शर्मा, संजय चौरसिया, डॉ विवेक पटेल, रविकांत पाण्डेय, निर्भय कुमार, डॉ आशीष मिश्रा, प्रियांशु, दीक्षा अग्रहरी, पल्लवी सोनकर, आकांक्षा सिंह, अनुराधा साही, अनुराधा मधुकर की देखरेख में छात्रों द्वारा तैयार पोस्टर एवं मॉडेल का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर 250 छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं मे प्रतिभागिता ली।
कार्यक्रम में फार्मेसी के छात्रों, शिक्षकों और क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। सेमिनार के अंत में छात्रों ने विशेषज्ञों से संवाद किया और फार्माकोविजिलेंस से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।
फार्माकोविजिलेंस वीक के सफल आयोजन की सरहाना करते हुए एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने समस्त छात्रों एवं फैकल्टी को बधाई दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!