News

अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग ने विभिन्न कार्यक्रमो में प्रतिभाग करते हुए पुलिस लाइन में की महिला जन सुनवाई

0 राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन
0 देश की महिलाओं को केन्द्र बिन्दु बनाकर कार्य करने से देश का विकास सम्भव-दिल्ली
में बुलाई जाएंगी मिर्जापुर की लखपति दीदी

0 पोषण, मजबूत एवं स्वस्थ्य राष्ट्र की नींव-जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है पोषण

0 She is a Change Maker कार्यशाला का मा0 अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

0 She is a Change Maker सिर्फ वाक्य नहीं बल्कि एक विचार -विजया रहाटकर

0 दिए गए मार्गदर्शन व निर्देशो का अक्षःरश कराया जाएगा अनुपालन -जिलाधिकारी

मीरजापुर।

‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत आज अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार श्रीमती विजय रहाटकर ने आज जनपद भ्रमण कर महिलाओं से सम्बन्धित आयोजित कई कार्यक्रमो में प्रतिभाग करते हुए पुलिस लाइन में महिला जन सुनवाई में भी उपस्थित होकर महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित विभिन्न प्रकरणो को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात, सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती प्रियंका मौर्या, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार व उप निदेशक राज्य महिला आयोग भारत सरकार राम अवतार के अलावा के जनपद व मण्डल के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
विकास भवन के प्रथम तल के सभागार में एन0आर0एल0एम0 समूह की महिलाओं के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लखपति दीदी शिवकुमारी ने कास्मेटिक की दुकान व सिलाई कढ़ाई से एवं शशिबाला सोनकर द्वारा चिप्स/पापड़ कार्य से जमीन से 0ठकर लखपति बनने तक की सफलता की कहानी को बताया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में एन0आर0एल0एम0 की महिलाओं के द्वारा उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपने जीवन स्तर को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया गया हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत सखियों के द्वारा जनपद में लगभग 23 करोड़ रूपये की विद्युत बिल की वसूली जमा कराते हुए 35 लाख 38 हजार रूपये का कमीशन प्राप्त कर उल्लेखनीय कार्य किया गया हैं। इसी प्रकार जनपद में 42 राशन की दुकानों को समूह की सखियों के द्वारा चलाया जा रहा है। जनपद में समूह की महिलाओं केे द्वारा पावरलूम लगाकर बनारसी साड़ी बुनाई के साथ ही कालीन बुनाई, अचार, मुरब्बा, फूलो की खेती, अगरबत्ती निर्माण, एल0ई0डी0 बल्ब बनाना आदि दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग ने समूह की सखियों की सफलता की कहानी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी को इन उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी महिलाओं के उत्थान व उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्वारोजगार के लिए एन0आर0एल0एम0 समूह के अलावा भी अनेक योजनाएं संचालित की गई जिसका मद्द लेकर वे आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं मजबूती के साथ महिलाओं की मद्द व उनकें उत्थान के लिए क्रियान्वित कराया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओ को केन्द्र बिन्दुबनाकर कार्य किया जाता है तो देश की मजबूूती और चतुर्मुखी विकास सम्भव हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बैंक सखी, विद्युत सखियों को दिल्ली में बुलाकर उनकी सफलता की कहानी को पूरे देश में सुनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाआंे के सम्मान के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध हैं।
विकास भवन में ही आडीटोरियम में बाल विकास परियोजना/आंगनबाड़ी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग ने गर्भवती माताओं को गोदभराई कार्यक्रम के तहत पोषण पोटली का वितरण करने के साथ ही 06 माह से कम आयु के बच्चों को खीर खिलाकर अन्न प्रासन कार्यक्रम सम्पन्न किया। उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विगत दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 8वां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया गया हैं इस अभियान को सफल बनाने में आगंनबाड़ी बहनों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि यदि घर की महिला स्वस्थ्य रहती है तो पूरा परिवार स्वस्थ्य व सशक्त रहता हैं। स्वस्थ्य व सशक्त परिवार विकसित परिवार का माध्यम होता है और परिवार विकसित होने से देश का भविष्य सुनहरा होता है। उन्होंने पोषण को मजबूत व स्वस्थ्य राष्ट्र की नींव बताया। 2030 तक देश को कुपोषण मुक्त करने में सभी वर्ग समाज, महिलाएं, सरकारी तंत्र व समाज को एक साथ मिलकर आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक माताएं बहने, बच्चो को स्वस्थ्य रखने के लिए अभियान को प्रत्येक घर-घर तक पहुचाएं। स्वस्थ्य रहने के लिए व कुपोषण को दूर करने के लिए बहुत महंगी खान पान की आवश्यता नहीं बल्कि आपके इर्द गिर्द व घरो में मिलने वाली, सहजन, पालक, मेथी, हरी सब्जी आदि के खाने से ही व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है और जब मां स्वस्थ्य होगी तो प्रत्येक शिशु कुपोषण मुक्त होगा। उन्हांेने कहा कि एक स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार एवं सशक्त देश के निमार्ण में सहभागी बने, मोटापा कम करने के लिए चीनी, तेल व नमक के कम उपयोग पर बल दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य पोषण का विशेष ध्यान रखे, नियमित जांच कराती रहे और पोषण मुक्त भोजन ग्रहण करे ताकि आने वाले बच्चा स्वस्थ्य पैदा हो। 06 माह आयु तक के बच्चो को केवल मां दूध पिलाएं इसके बाद 0परी आहार देना शुरू करे नियमित रूप से प्रत्येक टीका लगवाएं। इस अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एन0आर0एल0एम0 समूह व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लगाई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिए गए निर्देशो व मार्ग दर्शन का अक्षरश: अनुपालन कराया जाएगा।
तत्पश्चात महिला नेतृत्व को नई उड़ान कार्यक्रम के तहत, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय बरकछा मीरजापुर के आडीटोरियम में राष्ट्रीय महिला आयोग की She is a Change Maker कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मीरजापुर के संभाग क तीनों जनपद- मीरजापुर, भदोही एवं सोनभद्र से 258 महिला, पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी स्थानीय निकायों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारम्भ अध्यक्षा राष्ट्रीय महिला आयोग श्रीमती विजया रहाटकर, पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी, विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती सरिता गुप्ता, उपनिदेशक, अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0), राम अवतार सिंह, पी0पी0एस0, एन0सी0डब्ल्यू0, डाॅ0 ए0के0 सिंह, आचार्य/उपनिदेशक, श्रीमती नीलम प्रभात, सदस्य राज्य महिला आयोग, डाॅ0 प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग, कमल कुमार श्रीवास्तव प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी, शिवकुमार, प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी, द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। तदुपरान्त सरस्वती वन्दना की गयी।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बुके एवं मोमेन्टों देकर किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं कार्यशाला पर डाॅ सर्वेश पाण्डेय, परियोजना समन्वयक राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार द्वारा प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि महोदया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्वप्रथम सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हम एक ऐसे विषय पर एकत्र हुए है जो न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के विकास की असली दिशा दिखाता है। श्ैीम पे ं ब्ींदहम डंामतश् अर्थात् वह बदलाव की वाहक है। यह सिर्फ एक वाक्य नहीं है बल्कि एक विचार है, एक पहचान है और एक क्रान्ति है। वह महिला जो निडरता से निर्णय लेती है, जो गाँव की चैपाल से लेकर पंचायत की बैठक तक अपनी आवाज बुलन्द करती है जो समाज के जड़त्य को तोड़कर नई दिशा में कदम रखती है। वही है असली Change Maker,
इसी क्रम में पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी, मीरजापुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला जनप्रतिनिधि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन समुदाय तक पहुंचाकर अपनी ग्राम पंचायत को सुदृढ़ एवं विकसीत कर सकती हैं तथा ग्राम पंचायत के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। डॅा प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग ने प्रतिभागियों को मोबाइल उपयोग एवं प्रभावी संवाद तथा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चल रही योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। आभार एवं धन्यवाद डाॅ ए0के0 सिंह आचार्य/उपनिदेशक, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, मीरजापुर द्वारा किया गया।
तत्पश्चात राष्ट्रीय महिला आयोग एवं जीडी बिनानी पीजी कालेज मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में विकसित भारत के लिए यशोदा एआई के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं आगत अतिथियों का स्वागत से किया गया । आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने महाविद्यालय के छात्राओं को वर्तमान समय में यशोदा ए आई के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया और ए आई के माध्यम से विभिन्न प्रकार के फ्राड से बचने की सलाह के साथ ही साथ सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दिया। इस कार्यक्रम में मिर्जापुर पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव द्वारा साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मिर्जापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, राम अवतारसिंह श्रीमती विजेता, प्रोफेसर वीना सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर आत्रेयी आद्या चटर्जी कार्यक्रम का सफल संयोजन किया। कार्यक्रम के अंत में बिनानी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!