News

अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में गिरी, चालक घायल, दो लोग बाल बाल बचे
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित घाटमपुर के समीप अनियंत्रित एक हाईवा ट्रक डिवाइडर से टकरा कर गड्ढे में गिर गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में बैठे दो अन्य लोग बाल बाल बच गए।
शुक्रवार की दोपहर एक ट्रक हाईवा वाराणसी से सोनभद्र की तरफ तेज रफ्तार से जाए समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सडक किनारे गड्डे में जा गिर गई, जिससे वाहन में बैठे दो अन्य लोग बाल बाल बच गए, वही चालक केबिन मे फंस गया। जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। राहगीरों के सूचना पर पहुंची पुलिस डायल 112 पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर अत्याधुनिक मशीन व गैस कटर के माध्यम से केबिन मे फंसे चालक को बाहर निकलवाकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भिजवाया, जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक आलोक कुमार पासवान पुत्र आलोक पासवान (35) वर्ष, निवासी शिकारगंज चकिया जनपद चंदौली बेहतर ईलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!