“सक्षम सेवा, विन्ध्य महोत्सव” के तहत त्रिकोण क्षेत्र मे होगे विविध सेवा कार्य
फोटोसहित
मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन सक्षम जिला मीरजापुर एवं गौरवशाली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शारदीय नवरात्र मेला मे “सक्षम सेवा, विन्ध्य महोत्सव” का आयोजन 22 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक चलेगा। मेला कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक काशी प्रान्त श्रीमान रमेश जी के कर कमलो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ त्रिकोण शक्ति पीठ की देवी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन द्वारा उद्धाटन किया गया।
सेवा महोत्सव के दौरान त्रिकोण क्षेत्र की परिक्रमा मार्गी, दिव्यांगजनो, ग्रामीण/शहरी नागरिकजनो, विद्यार्थीजनो के मध्य सेवा कार्य- फलाहार वितरण, निः शुल्क नेत्र परिक्षण एवं चश्मा वितरण, दिव्यांगो के साथ सम्मेलन आदि गतिविधि संचालित किये जाएंगे।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर विभाग प्रचारक विन्ध्याचल श्रीमान कौशल किशोर जी, सह जिला कार्यवाह नीरज जी, सह नगर कार्यवाह शैलेष सहित दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री (पिछडा वर्ग आयोग) सोहन लाल श्रीमाली, सक्षम जिलाध्यक्ष मीरजापुर डा एस एन पाठक, सक्षम सह प्रान्त सचिव कशी प्रान्त सुभाष सिंह, चन्द्रमा प्रसाद ओझा, भावेश शर्मा, अनिल चौरसिया, विकाश दूबे, विनोद पाण्डे, दिनेश शुक्ला, मिक्कू जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।



