कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा मे “मेरे सपने, मेरी उड़ान” कार्यक्रम का किया आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर।
कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा विकास खंड पहाड़ी एवं शिखर प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को “मेरे सपने, मेरी उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे विद्यालय सभागार में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के सम्यक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, जेंडर विषयों पर विस्तृत रूप से बताया गया। विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रशिक्षक राम उजागिर एवं नेहा ने लैंगिक असमानता के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विद्यालय परिवार के गोपाल दास, साधना पांडेय, संजय सिंह, संतोष गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पूजा, संजीता कुमारी सहित शत प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहे।



