News

4 अक्टूबर की कानपुर मे क्रिकेट खेलेगी विंध्याचल मंडल की चयनित बालिका टीम
फोटोसहित
पड़री, मीरजापुर।
स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज पैडापुर के मैदान में शुक्रवार को खेले गए जनपदीय और मंडलीय प्रतियोगिता में अंडर 17 एवं अंडर 19 वर्ष की बालिकाओं की टीम चयनित किया गया। चयनित की गई बालिकाएं 4 अक्टूबर से प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता कानपुर में प्रतिभाग करेंगी। अंडर 19 मे अनु मौर्य, ज्योति कुमारी, मानसी, अंजलि, शशीकरण, गंगा पांडे, संतोषी, अंजुमन बानो, तानिया, मोरिया, रेशा यादव, शिवानी, सुनीता पाल, महिमा जायसवाल, साधना, शिवानी, करिश्मा एवं अंडर 17 वर्ष सरस्वती पांडे, प्रियंका गुप्ता, सृष्टि केसरी, जन्नत, आंचल सिंह, खुशबू, राधिका वर्मा, पूनम जायसवाल, नैना, खुशी सिंह, टीना बानो, प्रिया, सुहानी, मनोरमा, दिव्या गुप्ता का चयन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जनपदीय कीड़ा समिति की सदस्य एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर श्रीमती स्नेहलता द्विवेदी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य सुदामा प्रसाद एवं मुख्य अतिथि स्नेहलता द्विवेदी ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कमल कुमार सिंह को मोमेंटो से सम्मानित किया एवं खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शारीरिक शिक्षक बी एल सतीश, जितेंद्र सिंह क्षेत्रीय प्रभारी, महेंद्र खन्ना, अर्चना सिंह, नंदिनी, श्याम रूप, कमल कुमार सिंह जनपदीय कीड़ा उप -सचिव ने सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!