News

Next Gen Gst देशवासियों को दीवाली का सुनहरा उपहार है: कैबिनेट मंत्री नन्दी

“आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम है जीएसटी सुधार: नन्दी

उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी, उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कमी आएगी

फोटोसहित (46)

मीरजापुर।  

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों के ऐतिहासिक निर्णय के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर जीएसटी बचत उत्सव के संबंध में पत्रकारों से बातचीत की। 

 मंत्री नन्दी ने कहा कि जीएसटी दरों का युक्तिसंगत, सरलीकरण, आर्थिक ढाँचे को सशक्त बनाएगा और आने वाली पीढ़ी को अधिक पारदर्शी, सरल और विकासोन्मुख व्यवस्था प्रदान करेगा।

 इन सुधारों से उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी, उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कमी आएगी और सरकार के राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि होगी। यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक होगा।

मंत्री नन्दी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने इस देश की जनता के अटूट स्नेह और अपार समर्थन से इस देश की बागडोर संभाली।8

पहले दिन से ही उन्होंने प्रधानसेवक के रूप में 140 करोड़ भारतीयों की समृद्धि और खुशहाली के लिए बिना थके बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए समर्पित भाव से निरन्तर काम किया है। इस देश को अपना परिवार मानते हुए उन्होंने परिवार के मुखिया के रूप में सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास सिर्फ नहीं ये नारा ये है उद्द्येश्य हमारा धरातल पर साकार करके दिखाया है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों के दौरान प्रत्येक योजना, प्रत्येक निर्णय के केन्द्र में सबसे कमजोर व्यक्ति,  सबसे वंचित व्यक्ति को रखा है! उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, हर घर नल से जल योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं! 

आधी आबादी का सशक्तिकरण, युवाओं के भविष्य की चिन्ता, किसानों और रेहड़ी-पटरी के व्यवसायियों के हितों का संरक्षण, प्रत्येक गांव तक सड़क-बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प! यही कारण है कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार इस देश का नेतृत्व आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मजबूत हाथों में सौंपा है! 

  प्रधानमंत्री जी ने “आत्मनिर्भर भारत” का संकल्प लिया है! इस दिशा में किये गये प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है।

जीएसटी सुधारों का ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम है! यह आम उपभोक्ताओं के साथ साथ व्यापारियों के लिए भी लाभकारी है।

     एक तरफ उपभोक्ताओं को सस्ती दरों और दामों पर दैनिक प्रयोग की वस्तुयें उपलब्ध होने जा रही हैं। दूसरी ओर व्यापारियों पर भी टैक्स का अतिरिक्त भार कम होने जा रहा है। यह प्रधानमंत्री की तरफ से देशवासियों को दीवाली का सुनहरा उपहार है।

पूरे देश में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। जब दुनिया के तमाम बड़े-बड़े देश महंगाई की मार झेल रहे हैं तब भारत अपने नागरिकों के जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम कर रहा है। यह दिखाता है कि देश का नेतृत्व और अर्थव्यवस्था दोनों सुरक्षित हाथों में है।

 पत्रकार वार्ता के दौरान जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा, विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, को आपरेटिव चेयरमैन डा जगदीश सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुंदर केशरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, सह जिला मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह एवं अन्य मौजूद रहे।

 

 

इनसेट मे…

घटी जीएसटी मिला उपहार का स्टीकर लगाकर व्यापारियों से किया मुलाकात

कैबिनेट मंत्री नंदी ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत मीरजापुर नगर में घंटाघर चौराहे से पदयात्रा निकाला। पदयात्रा पेहटी का चौराहा, गिरधर चौराहा से होते हुए गौड़ जी का चौराहा (वासलीगंज) से संकट मोचन मंदिर में हनुमान की आरती कर समाप्त हुआ। पदयात्रा के दौरान मंत्री ने सैकड़ों दुकानों पर घटी जीएसटी मिला उपहार का स्टीकर लगाकर व्यापारियों से मुलाकात किया। इस दौरान व्यापारी घटी जीएसटी के प्रति मोदी सरकार के प्रति आभार जता रहे थे। कार्यक्रम संयोजक जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव रहे। पद यात्रा में मुख्य रूप से जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 डा जगदीश सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष पूर्वी डाली अग्रहरि, नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा, पिछडा वर्ग मोर्चके के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा के साथ–साथ, पदयात्रा में जिला के सभी पदाधिकारीगण, सभी मंडल अध्यक्ष, नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!