जनपद स्तरीय कला समेकित शिक्षणशास्त्र प्रतियोगिता समृद्धि-2025 का हुआ समापन
फोटोसहित
मीरजापुर।
महुअरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर में गुरूवेर, 25 सितम्बर को जनपद स्तरीय कला समेकित शिक्षणशास्त्र प्रतियोगिता समृद्धि-2025 का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित, त्रि-सदस्यीय निर्णायक मण्डल में उप प्रधानाचार्य जय सिंह, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राजकीय हाईस्कूल भरुहना मीरजापुर एवं सुशील कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बिरोही छानबे द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करके किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली के निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भारतीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जनपद मीरजापुर के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग कर अपने-अपने शिक्षण सहायक सामग्री, मॉडल प्रस्तुत किये गये। त्रि-सदस्यीय निर्णायक सदस्यों के कुशल एवं निष्पक्ष निर्णय से राजकीय बालिका हाईस्कूल जिगनौड़ि मीरजापुर की शिक्षिका ज्योति सिंह प्रथम स्थान, वन्दना देवी राजकीय हाईस्कूल मुजेहरा मीरजापुर द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर शिक्षिका देवयानी सेठ राजकीय हाईस्कूल लहंगपुर मीरजापुर के मॉडल एवं प्रदर्शन का चयन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शिक्षक रमाशंकर एवं समापन उप प्रधानाचार्य जय सिंह द्वारा किया गया।



