मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत मशाल जुलूस निकालकर महिलाओं को किया जागरुक
0 महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर। चुनार कोतवाली परिसर में आयोजित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत कोतवाल विजय शंकर सिंह ने उपस्थित नारी शक्ति के रूप में महिलाओं से कहाकि अन्याय के खिलाफ महिलाओं को चुप्पी तोड़नी है होगी और अपने अधिकारों के लिए सामने आना होगा किसी से भी किसी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर महिलाएं 1090 पर फ़ोन कर मदद ले सकती है। इसके लिए महिलाओं को सामने भी नहीं आना होगा। अन्य किसी विषम परिस्थितियों में 112 नम्बर फ़ोन करके तत्काल मदद ली जा सकती है। साईबर फ्राड के स्थिति में तत्काल 1930 पर डायल कर मदद ली जा सकती है, तभी महिलाओं के सम्मान में इजाफा हो सकता है।
वृहष्पतिवार को कार्यक्रम के अन्त में मसाल जूलूस निकालकर महिलाओं को जागरूक किया गया। नायब तहसीलदार कल्पना ने कहाकि बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाएं और सरकार की सुकन्या योजना का भी भरपूर लाभ लें। महिला हेड कांस्टेबल मीरा सिंह ने कहा कि बेटियों को पढ़ लिख कर स्वावलंबी अर्थात आत्म निर्भर बनने की जरूरत है। बेटियों की खुद की फोटो आदि लेकर सतर्क रहने की जरूरत है फोटो आदि से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जा सकती है ऐसे स्थितयों में बेटियों, माताओं व बहनों को तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को सूचना करना चाहिए, जिससे त्वरित कार्यवाही हो सकें। ग्राम प्रधान बगही रिषू पटेल, डा0 मालविका वर्मा, अपराध निरीक्षक सतेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक सरोज चौबे, कांस्टेबल सोनम कुशवाहा, हेड कांस्टेबल विमलेश कुमार सिंह, सुमित सिंह, विनय राय सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।



