News

सहकारिता चेयरमैन सहित विधायकगण एवं भाजपि जिलाध्यक्ष ने चलाया एम पैक्स सदस्यता महाभियान
मीरजापुर।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में एम पैक्स सदस्यता महाभियान का कार्यक्रम जनपद मे युद्ध स्तर पर चल रहा है। शनिवार को पगार विकास खंड लालगंज पर सदस्यता महा अभियान 2025 के अंतर्गत विशेष अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती रिकी कोल विधायक 96 , अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता लखनऊ व विंध्याचल मंडल के सदस्यता अभियान के नोडल की उपस्थिति में सैकड़ो किसानों को सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम में मंडल के अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह संयुक्त आयुक्त संयुक्त निबंधक और ए आर कोऑपरेटिव अमित कुमार पांडे व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बालेंदुमणि त्रिपाठी एवं एम पैक्स पगार के अध्यक्ष जयशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे। बैंक के सीईओ राजकुमार यादव, उप महाप्रबंधक मंजूषा देवी व बैंक के अन्य अधिकारी के साथ एडीसीओ एवम एडीओ भी उपस्थित रहे।
सदस्यता महाभियान रविवार को नगर, मझवा और मडिहान विधानसभा क्षेत्र मे चलाया गया।
सदस्यता अभियान 2025 की विशेष अभियान के तहत दाढ़ीराम विकास खंड पहाड़ी में मझवा विधायक, ददर हिनौता राजगढ़ में रमाशंकर सिंह पटेल विधायक मड़िहान एवं पंचायत भवन बरकछा कला में जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह द्वारा एवं गैपुरा मे रत्नाकर मिश्र विधायक नगर द्वारा सदस्य बनाया गया। कार्यक्रमो मे मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, राजगढ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!