आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के पावन जंयती पर जिला मुख्यालय सहित तहसीलों व ब्लाकों में किया गया रामायण पाठ का आयोजन
जिलाधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर ने ठाकुर रामकुमार श्रीराम मन्दिर में स्थित महर्षि बाल्मीकि जी के प्रतिमा पर पूजन अर्चन व माल्यार्पण करने के पश्चात मंत्रोच्चार के साथ वाल्मीकि रामायण पाठ किया शुभारम्भ
भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण समाज को दिखाता है आदर्श व नैतिकता का मार्ग -जिलाधिकारी
मीरजापुर। शासन के निर्देशानुसार आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के जंयती के अवसर पर आज जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों व विकास खण्डों में जंयती पर्व को पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के मोल्ला गजिया टोला में ठाकुर रामकुमार श्रीराम मन्दिर में स्थित आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के प्रतिमा पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी ने माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात प्रकाण्ड पंडितो के द्वारा किए गए मंत्रोच्चार के साथ जिलाधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर के द्वारा वाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के 12 विकास खण्डों व चारो तहसीलों में स्थित मन्दिरो व उसकेे आस पास के मन्दिरो में रामायण पाठ, भजन, कीर्तन का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि जी को याद करते हुए नमन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रामायण के रचनाकार और संस्कृति के प्रथम कवि जिन्होंने महाकाव्य की रचना की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन कहानी एक गहरे आध्यात्मिक परिवर्तन की मिशाल है जो दिखाती है कि एक व्यक्ति पिछले पापो पश्चाताप करके कैसे महान बन सकता हैं। उन्होंने अपनी घोर तपस्या से ज्ञान को प्राप्त करते हुए पहले संस्कृति के आदि कवि कहलाए, जिनके द्वारा महाकाव्य वाल्मीकि रामायण की रचना की गई। यह ग्रंथ सदियों से लोगो के जीवन को सही मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन कर रहा है। भगवान वाल्मीकि के जीवन की कहानी समाज को एक आर्दश पथ पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
महर्षि वाल्मीकि जंयती के अवसर पर आयोजित रामायण पाठ, भजन, कीर्तन कार्यकमों में जिला मुख्यालय पर आचार्य अनुपम महराज व उनकी टीम के द्वारा वाल्मीकि पाठ का आयोजन किया गया। तथा तहसील सदर में संस्कृति विभाग व सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकार रामायणी शिवलाल गुप्ता व विकास खण्ड सिटी में अमरनाथ शुक्ला व उनकी टीम के द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसी प्रकार तहसील चुनार में सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकार राम कैलाश एण्ड पार्टी, तहसील लालगंज में सूफिया बेगम व तहसील मड़िहान में संस्कृति विभाग की कलाकार कल्पना गुप्ता व उनकी टीम के द्वारा भजन, कीर्तन कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया गया। विकास खण्ड कोन में संस्कृति विभाग के कलाकारों में विद्यासागर प्रेमी, छानबे में सुरेश मौर्या, मझवां पतालू यादव, नरायनपुर में सुनील यादव, पहाड़ी में कमलेश पाल, पटेहरा में रमापति पाल, राजगढ़ में राकेश कुमार, हलिया में फगुनी देवी, जमालपुर में सोनू कुमार एवं सीखड़ राजाराम यादव व उनकी टीम के द्वारा रामायण, भजन व कीर्तन का पाठ किया गया। तहसील व ब्लाको में समस्त कार्यक्रम का शुभारम्भ सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी सहायक पर्यटन अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के अलावा भारतीय जनता पार्टी के गौरव उमर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी खत्री के अलावा भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहें।



