रिहायशी मीरजापुर।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अवैध रूप से पटाखों के भण्डारण व बिक्री में संलिप्त लोगो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही के अनुक्रम में ‘मनीष कुमार मिश्रा’ अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व ‘अशोक कुमार सिंह’ क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार, 13 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना के पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत हरगढ बाजार स्थित फर्नीचर की दुकान में दबिश देकर अभियुक्त शनि केशरवानी पुत्र लालजी केशरवानी निवासी गौरा थान जिगना (हालपता हरगढ बाजार थाना जिगना) उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के अवैध रुप भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा (मात्रा 08 कुंतल 25 किग्रा) बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0स0- 215/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि हमारी फर्नीचर की दुकान है। दीपावली व छठ आदि त्यौहारों के मद्देनजर अधिक लाभ कमाने के नियत से दुकान के उपरी मंजिल पर अवैध रूप से बारूदयुक्त पटाखों का भण्डारण किया गया था, जिसे मांग के अनुसार चोरी से थोक में बेचकर त्योहारो पर अच्छी खासी कमाई की जाती।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष जिगना, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, चन्द्रशेखऱ प्रसाद, जयजय राम व तारकेश्वर सिंह, मुख्य आरक्षी चन्द्रशेखर सिंह, विवेक सिंह, सन्तोष यादव, संजय राय व इन्द्रेश यादव, आरक्षी सुधीर कुमार, आशुतोष पटेल व महिला आरक्षी साधना मिश्रा आदि रहे।



