News

प्रलोभन दे धर्म परिवर्तन कराने वाले 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार; धार्मिक पुस्तक, रजिस्टर व फोटो बरामद

मीरजापुर।
रविवार, 12 अक्टूबर को थाना क्षेत्र लालगंज क्षेत्र अन्तर्गत हिन्दू धर्मावलम्बियों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में संपरिवर्तन कराने सम्बन्धी आरोपों के सम्बन्ध में वादी गौरवेन्द्र सिंह पुत्र काशी प्रसाद सिंह निवासी चेरूईराम थाना लालगंज ने तहरीर दी गयी। थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 394/25 धारा- 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्मसंपरिवर्तन निषेध अधिनियम 2021 बनाम जेम्स पाश्वर आदि 02 नफर के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना उनि काशी सिंह थाना लालगंज द्वारा सम्पादित की जा रही थी। जॉच मे पाया गया कि बसहीकलां हाइवे के दक्षिण तरफ कुछ लोगों को चंगाई सभा कर धर्मपरिवर्तन कराने के लिए एकत्र किया गया है और उन्हें प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस कार्य में जेम्स उर्फ रामदीन उर्फ राजू पुत्र जगतदारी व सरिता देवी पत्नी रामदीन उर्फ राजू निवासीगण स्थायी पता- ग्राम राहट थाना चौरहटा जनपद रीवा मध्य प्रदेश, हालपता निवासी लालगंज रविन्द्र पटेल के मकान पर किरायादार थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।
जेम्स द्वारा अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ संस्था के माध्यम से प्राप्त पैसे से गॉव गॉव जाकर खास तौर निर्बल/पिछड़े/आदिवासी समाज को मिशन से जोड़ते हैं और उनको ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनको प्रार्थना सभाओं में ले जाकर धीरे-धीरे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देकर तथा समय-समय पर उनकी आवश्यकताओं को देखते हुये सामान/पैसा आदि दिया जाता है तथा प्रभु यीशु के गीत गाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और धीरे-धीरे उनका धर्मान्तरण कराया जाता है । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम मे निरी0 अभय सिंह, प्रभारी निरीक्षक एवं उ0नि0 काशी सिंह थाना लालगंज शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!