मीरजापुर।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल मिर्जापुर ने सेकंड इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2025 में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। मानव अकादेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स मिर्ज़ापुर द्वारा डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल संकट मोचन में आयोजित द्वितीय इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता 2025 में जिले के 12 से अधिक स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मानव अकादेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव तथा सिहान शशि शेखर शर्मा रहे।
निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सिहान कुंजन मौर्या, आयोजक समिति के अध्यक्ष सेंसेई अरुण विश्वकर्मा तथा आयोजक सचिव सेंसेई राहुल शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता संचालित हुई। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया।निर्णायक मंडल में मुख्य रेफ़री सेंसेई महेश गुप्ता (वाराणसी), सूरज विश्वकर्मा, सेंसेई अभिषेक सैनी, सेंसेई आयुष मौर्या, सेंसेई शैलेश पटेल, सेंसेई विनय कुमार (भदोही) तथा सेम्पई बादल यादव (मिर्जापुर ) उपस्थित रहे।
सेंसेई अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि बालक व बालिका दोनों वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता को अलग-अलग आयु और भार वर्ग में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मां गंगा शिक्षा निकेतन तिलठी ने द्वितीय और श्री कृष्णा शारदा देवी पब्लिक स्कूल मवैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मानव अकादेमी के महासचिव सेंसेई किसलय मानव, स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मिट्ठू बनर्जी और उप प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। विद्यालय के निर्देशक व निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह व अमरदीप सिंह ने बड़े हर्ष के साथ बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की व अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुरेश कुमार, निधि श्रीवास्तव, स्वाति मेम इत्यादि स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।



