News

प्रेमी से धोखा: चाकू से प्रेमी का गर्दन काटने के प्रयास मे प्रेमिका गिरफ्तार

अहरौरा, मीरजापुर।
अहरौरा थाना क्षेत्र के रामरसही गांव मे सात अक्टूबर को पहुची प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी विशाल पटेल पुत्र स्व0 अशोक पटेल की रात में घर पर पहुंच कर धारदार हथियार चाकू से गर्दन काट कर हत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को बुधवार को उसके घर आसमान चक कटिया अतरौली खुर्द से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसआई कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के रामरसही गांव निवासी विशाल पटेल, जो 7 अक्टूबर को घर पर के बरामदे में परिजनों के साथ सोया था, की धारदार हथियार चाकू से कला काटकर हत्या का प्रयास किया गया था।
पुलिस ने घायल 27 वर्षीय विशाल पटेल की तहरीर पर 14 अक्टूबर को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए विशाल पटेल की प्रेमिका रेशमा बानो पुत्री बकरीदू निवासी ग्राम असमान चक कटिया अतरौली खुर्द को घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू के साथ बुधवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूछताछ में रेशमा ने पुलिस को बताया की उन दोनों की मुलाकात पांच छः वर्षों पूर्व इमिलिया चट्टी बाजार में हुई थी। मुलाकात दोस्ती में बदल गई, फिर दोनों एक दूसरे के घर आने जानें लगे।
इधर कुछ दिनों से विशाल बात नहीं कर रहा था, रेशमा का मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया था, जिसके कारण रेशमा ने विशाल की जान लेने का प्रयास किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!