News

34 मदो/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त, बी व सी श्रेणी वाले अधिकारी अगले माह प्रगति में सुधार लाते हुए ए श्रेणी लाना करे सुनिश्चित: जिलाधिकारी

0 जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर, स्टाफ मीटिंग, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी

मीरजापुर। 

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर, स्टाफ मीटिंग,  मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। समीक्षा में 34 मदो/योजनाओं को ए श्रेणी प्राप्त हुआ हैं। जिलाधिकारी ने बी0 व सी0 श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठक में ए श्रेणी लाने का निर्देश दिया। जिन मदो/योजनाओं में ए श्रेणी प्राप्त है यथा बैठक में डिजिशक्ति, राइट आफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रो की स्वीकृति, हाई रिस्क भावनों के मानचित्रो की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, अमृत 2, संपत्ति नामांतरण, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि भूमि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ई खसरा खरीफ, ई खसरा रवि, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भू आवंटन पट्टा डैशबोर्ड, भूलेख, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु आनलाइन सेवाएं, सरकारी गैर कर राजस्व समेकित ए श्रेणी प्राप्त है।

 जिलाधिकारी ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार 03 वर्ष व 05 वर्ष से अधिक पुराने मुकदमों का शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अविनाश कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी चुनार महेन्द्र सिंह, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!