मीरजापुरः चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 12.10.2025 को वादी शिवनरायण सिंह पुत्र स्व0सिद्धनाथ सिंह निवासी ग्राम सहसपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध वादी के भाई को जान मारने की नियत से लकड़ी की बल्ली से प्रहार कर घायल कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-489/2025 धारा 109,115(2), 191(2), 352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 15.10.2025 को उप निरीक्षक शिवनन्द राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम सहसपुर से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त शीतला प्रसाद पुत्र स्व0सिद्धनाथ सिंह निवासी ग्राम सहसपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो अदद टूटी हुई लकड़ी की बल्ली बरामद किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।



