चुनार, मीरजापुर।
मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अमृत भारत योजना अंतर्गत बिल्डिंग व प्लेटफार्म निर्माण आदि कार्यों को देखा और यहां किए जा रहे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। गैंगहॉट पर सेड लगाने के बजाय उसपर ढलाई कराए जाने के लिए कहा।
डीआरएम सैलून परख से गुरुवार को दोपहर सवा बारह बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे और वहां से रेलवे ट्रैक, यार्ड का गहनता से जांच किया। उन्होंने ट्रैक पर चलते हुए क्रॉसिंग के पास पहुंच कर ट्रैक का निरीक्षण किया और यार्ड में ट्रैक के बगल में खड़ा होकर ट्रैक पर कोयला लदी मालगाड़ी को चलवा कर ट्रैक आदि कि गहनता से निरीक्षण किया।
वह दोपहर दो बज कर 44 मिनट पर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक मेजर सिन्हा, सीनियर डीईएन वन अरुण कुमार, डीओएम वैभव त्रिपाठी, चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर बी एन त्रिपाठी सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



