वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्दशन मे अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण मे आगामी त्यौहार के मद्देनजर अवैध पटाखे की विक्री व भण्डारण करने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वुद्धवार को पुलिस टीम ने रैपुरिया जाने वाले मार्ग पर स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर छापेमारी कर 2.35 कुन्तल अवैध पटाखा व नगर के भरपुर नकाशा मुहल्ले मे स्थित संस्कार वाटिका के एक कमरे में रखा 65 किलो पटाखे के साथ रैपुरिया से अभियुक्त सागर मौर्या व भरपुर नकाशा से अभियुक्त गोविन्द मौर्या को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी।
आरोपियो का धारा 9 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम मे उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 अखिलेश यादव, उ0नि0 रामप्रताप यादव, हे0का0 सुमित सिंह, विपिन यादव, धनराज यादव व रमेश कुमार शामिल रहे।



