0 पाच अदद पिस्टल, 2 अदद तमंचा व 4 अदद जिंदा व 1 अदद खोखा कारतूस बरामद
Mirzapur.
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुक्रम में नितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अमर बहादुर-क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन महुआ पुल गौरा राजा के पास से बुलेट मोटरसाइकिल (बिना नम्बर) कुछ व्यक्ति जो असलहा खरीद फरोख्त के विषय में आपस में बात कर रहे है।
पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये उपरोक्त स्थान पर दबिश देकर मौके से 5 शातिर अभियुक्तों अंकित पाण्डेय पुत्र अमरेश पाण्डेय निवासी लखमापुर थाना को0देहात, अभिषेक पाण्डेय पुत्र अमित पाण्डेय निवासी हर्दी सहिजनी थाना जमालपुर, आशीष यादव पुत्र रामचरन यादव निवासी सरैया सिकन्दपुर(मडई) थाना चुनार, मिलन यादव पुत्र श्यामू यादव निवासी दुर्गा बाजार थाना को0कटरा, यश पाण्डेय पुत्र राजीव कुमार पाण्डेय निवासी राजगढ़ थाना राजगढ को बिना नम्बर की 2 अदद बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त अंकित पाण्डेय उपरोक्त के पास से 1 अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय उपरोक्त के पास से 1 अदद पिस्टल 32 बोर, अभियुक्त आशीष यादव उपरोक्त के पास से 1 अदद पिस्टल 32 बोर, अभियुक्त मिलन यादव उपरोक्त के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व अभियुक्त यश पाण्डेय के पास से 1 अदद पिस्टल 32 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना पड़री पर धारा 3/25/29 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया तथा मौके से बरामद बुलेट मोटरसाइकिलों को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
ज्ञात हो कि 16 अक्टूबर 2025 को थाना पड़री, एसओजी व सर्विलांस की पुलिस टीम द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्करी करने वाले गैंग के सरगना-सुन्दरम् उपाध्याय पुत्र राजेश उपाध्याय निवासी तोषवा थाना पड़री जनपद मीरजापुर उम्र करीब-28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 01 अदद बुलेट मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा 315 बोर, 01 अदद पिस्टल, 01 अदद जिंदा तथा 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर तथा ₹ 700/- नगद बरामद किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित आठ सदस्यीय गैंग है? जिसके माध्यम से वह अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। अवैध शस्त्र को खरीद कर लाने का काम गैंग सरगना-सुन्दरम उपाध्याय उपरोक्त द्वारा किया जाता है तथा सप्लाई जहां करनी होती है, उनके द्वारा हम लोगों को बताया जाता है। अवैध शस्त्रों को मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदकर लाते है तथा मांग के अनुसार ऊंचे दामों (एक पिस्टल लगभग 30-50 हजार व एक तमंचा लगभग 5-7 हजार रुपये)पर जनपद मीरजापुर सहित अन्य आस पास के जनपदों में बेचने का काम करते है।
अवैध असलहों की बिक्री से प्राप्त धनराशि को हम लोग आपस में बांट लेते है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे नि0अजीत कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना पड़री, नि0राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी, उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस, उप-निरीक्षक राजनाथ यादव थाना पड़री मय पुलिस टीम शामिल रहे।



