चुनार, मीरजापुर।
चुनार तहसील क्षेत्र के सिकिया मोड़ से टेड़ूआ बाबा मंदिर के बीच में सड़क पर गड्ढे के वजह से होने वाली सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु बेरीकेटिंग कर प्रशासन (पुलिस बल) की तत्काल तैनाती कराने के संदर्भ में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह ने शुक्रवार को तहसील पहुँचकर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को पत्रक सौपा।
नरायनपुर से शक्तिनगर मार्ग को जाने वाली उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग के अंतर्गत स्थित सिकिया मोड़ से टेड़ूआ बाबा मंदिर के बीच स्थित मार्ग मात्र एक तरफ बना है और एक तरफ गड्ढा है व सकरा है जो लगभग बारह वर्ष बितने के बाद भी नही बन सका है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटना होती रहती है। लोगों को जान भी गवानी पड़ जाती है, कई दुर्घटना होने के बाद उक्त स्थान को आसपास के लोगों ने डेथ पॉइंट नाम दे रखा है।

बताते चलें कि बारह सालों में लगभग सैकड़ो जाने जा चुकी हैं जिनका आंकड़ा लगा पाना संभव नहीं है। प्रशासन की भूमिका / मनसा होती है कि बेवजह किसी की जान न जाए बावजूद इसके उस जगह पर कोई बैरिकेटिंग व पुलिस बल की तैनाती अभी इतने सालों में नहीं की गई ना ही इसे जरूरी समझा गया यदि बैरिकेटिंग की गई होती तो एक्सीडेंट रोज हो रहा है, वह नहीं होता अथवा दुर्घटना होने की संभावना कम हो जाती या दुर्घटना टाला जा सकता था।
दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद आज तक टोलविज अथॉरिटी द्वारा उस जगह पर किसी भी प्रकार का सांकेतिक चिन्ह नहीं लगाया गया है, जिससे की वाहन चालक उतनी दूरी तक सावधानी बरतें जो की टोलवेज अथॉरिटी की बहुत बड़ी लापरवाही है।
उन्होंने ने मांग किया कि मौके पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल की तैनाती किया जाए और क्षतिग्रस्त क्षेत्र की आवागमन के क्षेत्र में रेडियम स्टीकर सहित सांकेतिक प्रतीक चिन्ह लगाकर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगाया जाए, जिससे की व्यक्ति उतनी दूरी तक सावधानी बरतने के साथ दुर्घटना से बच सके। इस दौरान लालबहादुर, विद्याशंकर, जितेन्द्र मौर्या, संजय, चन्दन यादव, लवकुश, पिण्टू विश्वकर्मा, रजत सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहे।



