News

त्रिमोहानी/घण्टाघर की तरफ जाने वाले दो, तीन व चार पहिया वाहनों को आवश्यकतानुसार किया जाएगा डायवर्जन

Mirzapur.  
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक-18.10.2025 को जनपद में मनाये जाने वाले धनतेरस त्योहार के उपलक्ष्य में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाये जाने के दृष्टिगत समय प्रातः 10.00 बजे से समाप्ति तक निम्न स्थानों से त्रिमोहानी/ घण्टाघर की तरफ जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जाएगा –

 वासलीगंज चौराहा, घण्टाघर, पेहटी चौराहा, धुंधीकटरा चौराहा एवं नारघाट से किसी भी प्रकार के वाहनों (चार पहिया/तीन पहिया) का त्रिमोहानी की तरफ प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
 कोतवाली शहर एवं द्वारिका चौराहा एवं नारघाट से त्रिमोहानी की तरफ दो पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

वाहनों हेतु निर्धारित पार्किंग स्थल
खरीदारी हेतु बाजार में आने वाले जनमानस के वाहनों को पार्क कराये जाने हेतु निम्नलिखित स्थान चिन्हित किये गये है-

चार पहिया वाहनों हेतु –
 संकटमोचन से वासलीगंज के मध्य रोड के किनारे दोनों तरफ बनी गलियों में।
 द्वारिका चौराहा के पास।
 नारघाट एवं काली माता मन्दिर के पास।
 के0वी0पी0जी0 कॉलेज के पास।

 

दो पहिया वाहनों हेतु-
 कोतवाली शहर के अन्दर।
 कोतवाली शहर के बाहर रोड के किनारे दोनों तरफ गलियों में।
 घण्टाघर के अन्दर।
 रामलीला मैदान के अन्दर त्रिमोहानी।
 अप्सरा सिनेमा के पास।
 धुंधीकटरा।

 अतएव आमजनमानस से अनुरोध है कि उक्त तिथि व समय पर उक्त तिराहों/चौराहों पर अनावश्यक आवागमन से बचें तथा आगमन के दौरान निश्चित पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को पार्क कर सुगम एवं सुरक्षित आवागमन बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!