मीरजापुर।
‘सोमेन बर्मा’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा आज दिनांक 17/10/2025 को NATIONAL CYBER SECURITY AWARNESS MONTH (NCSAM) के अन्तर्गत 30 दिवसीय जनजागरुकता कार्यक्रम के दृष्टिगत साइबर जागरुकता माह के अवसर पर साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोकथाम हेतु कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत नारघाट व वासलीगंज बाजार में आमजन को साइबर जागरुकता से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन कर जागरुक किया गया ।
इस दौरान साइबर क्राइम थाना मीरजापुर के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साइबर अपराध के बारें में जैसे- साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये तथा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी दी गयी । ऑनलाइन खरीदारी, टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी व UPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध ,एवं साइबर अपराध की घटना घटित हो जाने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्प नंबर 1930/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया ।
साइबर जागरुकता कार्यक्रम करने वाली टीम मे
प्र0नि0 रामअधार यादव साइबर क्राइम थाना मीरजापुर, उपनिरीक्षक जयदीप सिंह, आरक्षी अनूप पटेल व अनू आनन्द रहे।



