मीरजापुर।
धनतेरस के पावन अवसर पर अदानी पावर व अदानी फाउण्डेशन के तत्वाधान में थर्मल एनर्जी यू. पी. प्रा. लि. मीरज़ापुर के सौजन्य से शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरज़ापुर के परिसर में मियावाकी वन की स्थापना कराई गई है,जिसकी देख- रेख की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य,अनिल कुमार सिंह, ग्रीन गुरु जी ने ली है।
धनतेरस के पावन अवसर पर ग्रीन गुरु जी ने अपने विद्यालय स्टाफ के साथ फीता काटकर मियावाकी वन में 3763 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन, ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित प्रधानाचार्य शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरजापुर, नमामि गंगे, जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य मीरजापुर, ब्रांड अम्बेस्डर तथा ध्वजारोहक स्वच्छता, नगरपालिका परिषद, मीरजापुर, जनपदीय समिति सदस्य, एक पेड़ मां के नाम 2.0″ बृक्षारोपण अभियान मीरजापुर द्वारा 01 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 3763 वें दिन के क्रम में धनतेरस के अवसर पर विद्यालय में अदानी समूह द्वारा स्थापित किये गए मियावाकी वन में साइकस के पौध का रोपण विद्यालय के शिक्षक गण गुप्तेश सिंह, अवधेश राम, कडेकान्त दुबे, आदित्य जायसवाल, विमल सिंह, अशोक कुमार, उमेश सिंह, योगेश चन्द्र तिवारी, राम अनुज, सूर्य प्रताप पटेल, कुन्दन सोनकर व अन्य लोगो के साथ किया।

साथ ही एक लिली के पौध का रोपण मीरज़ापुर के अपने आवासीय परिसर के गमले में भी किया।
इस अवसर पर ग्रीन गुरु जी ने बतलाया कि लगातार प्रति दिन जगह-जगह पौध रोपण का उद्देश्य हरा – भरा रहे धरा, पर्यावरण शुद्ध रहे लोगो मे पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।



