News

आभा फाउंडेशन की संस्थापिका के पुण्यतिथि पर रामकृष्ण अस्पताल फाउंडेशन मे किया फल वितरण

0 स्मृतिशेष आभा सिंह मानवीय मूल्यों एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित दृष्टिकोण वाली थी मातृशक्ति: अमित श्रीनेत
मीरजापुर।
दीपावली के एक दिन पूर्व स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं को लेकर अपने परिजनों से दूर रहकर उपचार कराने आए मरीजों को आभा फाउंडेशन ने लोहिया तालाब स्थित रामकृष्ण सेवा सदन अस्पताल में फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर फल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया।

 इस अवसर पर सैकड़ो मरीजों के बीच फल एवं बिस्कुट का वितरण कर मरीजों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। आभा फाउंडेशन के प्रबंधक/ सचिव अमित श्रीनेत ने कहा कि आभा फाउंडेशन की संस्थापिका स्मृतिशेष आभा सिंह मानवीय मूल्यों एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित दृष्टिकोण वाली महिला थीं।

उनकी प्रेरणा से ही आभा फाउंडेशन की नींव रखी गई और स्थापना के बाद से ही आभा फाउंडेशन लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। गरीबों, असहायों मजलूमों और निराश्रितों की मदद करना ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है।

 बताया कि उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है और ऐसे पुनीत कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहेंगे। बताते चलें कि आभा फाउंडेशन मूल रूप से कैंसर रोगियों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम और सहायता शिविरों का आयोजन करने वाला जनपद का अग्रणी समाज सेवी संगठन है।

 फल वितरण के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील सिंह ,पंकज केशरी, राम सिंह, अतुल श्रीनेत, आश्वी श्रीनेत, आर्ना श्रीनेत, आयुष गहरवार एवं राम कृष्ण सेवा सदन के ट्रस्टीगण शमित जैन, अविनाश जायसवाल आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!