News

जमालपुर पुलिस ने 5 शातिर चोरो को तमंचा संग किया गिरफ्तार

0 चोरी की घटना से सम्बन्धित 19 सोलर पैनल, 04 बैटरी, 01 इन्वर्टर, 01 सोलर पम्प कन्ट्रोलर, 03 घण्टा, 01 प्रिंटर, 03 अदद मोटर साइकिल व 01 जेस्ट कार बरामद

मीरजापुर।  
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने सहित घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की बरामदगी कराये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।

 निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 19.10.2025 को थाना जमालपुर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेरवा शिव मंदिर के पास से चार पहिया वाहन जेस्ट कार (वाहन संख्या-UP68U6808) सवार 05 शातिर अभियुक्तों 1. चिरंजीव कुमार उर्फ आर्यन पुत्र रामचन्द्र सिंह, 2. संजीव कुमार कुशवाहा पुत्र रामचन्द्र कुशवाहा, 3. चंदन कुमार पुत्र संतोष कुमार, 4. शिवम सिंह कुशवाहा पुत्र लवकुश सिंह कुशवाहा व 5. राहुल कुमार पुत्र दिनेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया ।

 गिरफ्तार अभियुक्त चिरंजीव कुमार उर्फ आर्यन के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 19 सोलर पैनल, 04 बैटरी, 01 इन्वर्टर, 01 सोलर पम्प कन्ट्रोलर, 03 घण्टा, 01 प्रिंटर, 03 अदद मोटर साइकिल, 01 जेस्ट कार बरामद किया गया ।

 उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-180/2025 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1. चिरंजीव कुमार उर्फ आर्यन पुत्र रामचन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बराक थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।
2. संजीव कुमार कुशवाहा पुत्र रामचन्द्र कुशवाहा, निवासी ग्राम बराक थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।
3. चंदन कुमार पुत्र संतोष कुमार, निवासी ग्राम बराक थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।
4. शिवम सिंह कुशवाहा पुत्र लवकुश सिंह कुशवाहा, निवासी ग्राम दुमहां थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
5. राहुल कुमार पुत्र दिनेश प्रसाद, निवासी ग्राम तेन्दु थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र ।

पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0-180/2025 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर ।

विवरण बरामदगी—
19 सोलर पैनल, 04 बैटरी, 01 इन्वर्टर, 01 सोलर पम्प कन्ट्रोलर, 03 घण्टा, 01 प्रिंटर ।
03 अदद मोटर साइकिल व 01 जेस्ट कार ।
01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय —
ग्राम शेरवा शिव मंदिर के पास से, आज दिनांकः 19.10.2025 को समय 02.20 बजे ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
थानाध्यक्ष जमालपुर-अमित कुमार मय पुलिस टीम।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!