मीरजापुर.
20 अक्टूबर 2025 को 3765 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में दीपावली के पावन अवसर पर दीपोत्सव मनाने के साथ ग्रीन गुरु जी ने किया,बारहमासी के आम के पौध का रोपण,अगले दिन 21 अक्टूबर को अध्यापन की नौकरी के 28 साल पूर्ण होने के अवसर पर अपने आवासीय परिसर जे .पी. पुरम कॉलोनी,पटेलनगर,अनगढ़ रोड, कतवारू के पूरा के गमले में रुद्राक्ष के पौध का रोपण करने के साथ अनुराग सिंह के पुत्र यषार्थ सिंह के जन्म दिन के अवसर पर बारहमासी आम के पौध को सप्रेम भेंट कर जन्म दिन की हार्दिक शुभकामना प्रदान किया।
बताते चले कि दीपावली के अवसर पर 3765 वें दिन व अगले दिन नौकरी के 28 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 3766 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन, ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक,सचिव , अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी, मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित, प्रधानाचार्य, शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज,पचोखरा,मीरजापुर, नमामि गंगे,जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य,मीरजापुर,ब्रांड अम्बेस्डर तथा ध्वजारोहक स्वच्छता,नगरपालिका परिषद, मीरजापुर,जनपदीय समिति सदस्य,एक पेड़ मां के नाम 2.0″ बृक्षा रोपण अभियान मीरजापुर द्वारा 01जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 3765 वें दिन के क्रम में दीपावली के अवसर पर बारहमासी आम व 3766 वें दिन के क्रम में नौकरी के 28 साल पूर्ण होने के अवसर पर रुद्राक्ष के पौध का रोपण अपने आवासीय परिसर के गमले में अभिनव सिंह के सहयोग से किया।
साथ ही यषार्थ सिंह के जन्म दिन पर एक बारहमासी आम का पौध सप्रेम भेंट किया। इस अवसर पर ग्रीन गुरु जी ने बतलाया कि लगातार प्रति दिन जगह-जगह पौध रोपण का उद्देश्य हरा – भरा रहे धरा, पर्यावरण शुद्ध रहे लोगो मे पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।



