News

30 फुट ऊँचा ग्रेनाइट का एकल पाषाण खण्ड पुलिसकर्मियों की शक्ति, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक: एसएसपी सोमेन बर्मा

0 पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर 2025) पर विशेष

विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।  
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्त्र चीनी टुकड़ी द्वारा घात लगाकर किए हमले में पुलिस के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस घटना के यादगार में प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर पुलिस समृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं एकता बनाये रखने में पुलिस की उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस 2018 के अवसर पर चाणक्यपुरी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (NPM) देश को समर्पित किया।

 यह स्मारक पुलिस बलों में राष्ट्रीय पहचान, गर्व, उद्देश्यों में एकरूपता, एक समान इतिहास और भविष्य की भावना भरने के साथ-साथ उनकी इस प्रतिबद्धता को भी और मजबूत करता है कि उन्हें अपने प्राणों की कीमत पर भी देश की रक्षा करनी है।

  पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि पुलिस स्मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति के अलावा‘ शौर्य की दीवार’ तथा एक संग्रहालय भी मौजूद है, जो 30 फुट ऊँचा ग्रेनाइट का एकल पाषाण खण्ड पुलिसकर्मियों की शक्ति, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है तथा ‘पुलिस स्मृति दिवस’ अर्थात् 21 अक्टूबर को, देश भर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। 

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर दी गयी श्रद्धाजंलि
मीरजापुर। 
             अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।  सोमवार, 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन मीरजापुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।

 इस मौके पर “आर.पी.सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचंल परिक्षेत्र मीरजापुर व “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सहित अन्य पुलिस एवं पीएसी के अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

 पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये । इस मौके पर सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!