News

पालिका के महिला कर्मचारियों को नपाध्यक्ष ने दीपावली पर दिया उपहार

मीरजापुर। बीते रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दीपावली त्यौहार को देखते हुए नगर पालिका के विभिन्न विभागों में कार्यरत एवं नगर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में अपना योगदान करने वाली महिला सफाई मित्रो को कचहरी रोड स्थित सिटी क्लब प्रेक्षागृह में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में सभी महिला कर्मचारियों को शाल और मिठाई दिया गया। कार्यक्रम में पहुंची नपाध्यक्ष की सुपुत्री कीर्ति केशरी एवं सभासद आरती मोदनवाल ने भी महिला कर्मचारियों को मिठाई और शाल भेंटकर सम्मानित किया। सफाई महिला मित्रों को इस दौरान वर्दी भी दी गई।

 इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली जैसे त्यौहार को देखते हुए पालिका परिवार के महिला कर्मचारियों, जिसमें सफाई महिला मित्र भी शामिल है, जिन्हें सम्मानित कर मिठाई बांटी गई है। पालिका में काम करने वाली सभी महिला कर्मचारी पालिका परिवार का हिस्सा । 

उन्होने कहाकि महिला सफाई मित्र त्यौहारों पर लगन से स्वच्छता का कार्य कर के नगर को स्वच्छ रखने का काम करती है। इसलिए इन्हें मिठाई देकर दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं भी दी है। इस मौके पर सभासद आरती मोदनवाल, कीर्ति केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!