News

दूसरी बार पिछडा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर सोहनलाल श्रीमाली का जोरदार स्वागत

मीरजापुर।
सोहन श्रीमाली को उत्तर प्रदेश सरकार मे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री/उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग पुनः बनाए जाने पर मिर्जापुर मे आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की ओर से नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व मे शास्त्री बिजृ, इमामबाडा, त्रिमुहानी, बसनई बाजार, तेलिया गंज, टटहाई रोड, लोहिया तालाब, कंतित एवं विन्ध्याचल मे जोरदार स्वागत अभिनन्दन भाजपा कर पदाधिकारीगण ने उनका माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

 इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष गण, आम जनता ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्रीमाली ने कहाकि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का आभार कि उन्होने जनता के सेवा का अवसर दोबारा प्रदान किया। साथ ही उन्होने कहाकि जनता का दरवाजा उनके लिए हमेशा खुला रहेगा और जनता के आशीर्वाद से ही पुन: सेवा का अवसर मिला है।

 स्वागत करने वालो मे मुख्य रूप से अनुसूचित मोर्चो के श्रेत्रीय उपाध्यक्ष राम आसरे सरोज, मालती त्रिपाठी, नित्यानंद स्वामी, नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुरज निषाद, विजय शकर गुप्ता, दीपा उमर, रुपेश यादव, राजू सोनकर, मंडल मंत्री अमरेश सोनकर, राहुल चंद्र जैन, गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, पूर्व सभासद विनोद मौर्य, सभासद रुखडघाट धीरज सोनकर, सभासद अलंकार जायसवाल, राकेश मौर्य, मनोज केशरी, बालकृष्ण सोनी, मनोज सोनकर, गुलशन केशरी जी, वेंकटेश तिवारी, जितेन्द्र अग्रहरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!