News

उग्र पुस्तकालय में उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा की अध्यक्षता मे समन्वय बैठक

चुनार, मीरजापुर। छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेला के मद्देनजर शुक्रवार को गंगाघाट स्थित पांडेय बेचन शर्मा उग्र पुस्तकालय में उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा की अध्यक्षता मे समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ ही विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

 बैठक में मार्ग व घाट पर प्रकाश की व्यवस्था, गंगा में जल पुलिस व गोताखोर की तैनाती, गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए वैरीकेडिंग, वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग आदि बनाएं जाने का सुझाव दिया गया। उपजिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद विभागों के अधिकारियो को कार्यक्रम से पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक के बाद उपजिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों, समिति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ घाटो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंजरी राव, सफाई निरीक्षक लालमणि यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सर्वेश सिंह,कोतवाल विजय शंकर सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, ज्योति प्रकाश सिंह एड0, दिनेश पटेल, ब्रह्मानंद कुशवाहा, रतन लाल निषाद, किसन मोदनवाल, मनीष राय, अभिलाष राय, अजय शेखर पांडेय आदि प्रमुख मौजूद रहे।

 

भंडारी देवी मंदिर की चढ़ाई पर ऑटो पलटी, चालक घायल
अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डीह पहाड़ पर स्थित भंडारी देवी मंदिर के पहाड़ पर चढ़ते समय सड़क पर ऑटो पलट गई। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ऑटो चालक आजाद खान पुत्र स्वर्गीय स्माइल करीब (38) वर्ष गांव उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र निवासी, सवारी बैठाकर भंडारी देवी मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहा था तभी चढ़ाई होने के वजह से ऑटो चालक दर्शनार्थीयों को नीचे उतारकर चढ़ने लगा और अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भिजवाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!