News

1140 लीटर अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब का किया गया विनष्टीकरण

मीरजापुर।
सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा माल निस्तारण के संबंध में प्रभारी निरीक्षको/थानाध्यक्षो को दिए गए है निर्देश के क्रम मे शुक्रवार 24 अक्टूबर को थाना मड़िहान परिसर में थाना स्थानीय पर वर्ष 2024-25 में पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बंधित पंजीकृत कुल 68 मुकदमों में बरामद 1140 लीटर अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब को न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए जाने के उपरान्त अविनाश कुमार-उपजिलाधिकारी मड़िहान मीरजापुर, मुनेन्द्र पाल- क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, सौरभ वर्मा-आबकारी निरीक्षक क्षेत्र लालगंज व बालमुकुन्द मिश्रा- प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा गठित टीम की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण कराया गया।

 

590 ग्राम अवैध गांजा संग एक गिरफ्तार
सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना जमालपुर क्षेत्रांतर्गत जलालपुर घरवाह से एक अभियुक्त महेन्दर उर्फ सहेन्दर पुत्र छब्बू निवासी बिशुनपुरा थाना जमालपुर के पास से 590 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-183/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!