मीरजापुर।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में अमर बहादुर-क्षेत्राधिकारी सदर/एसजेपीयू द्वारा विशेष किशोर पुलिस इकाई/एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग मीरज़ापुर की मासिक गोष्ठी आयोजित की गयी। इस गोष्ठी में समस्त थानों व आरपीएफ/ जीआरपी के बाल कल्याण अधिकारी/ कर्मचारीगण, सदस्य बाल कल्याण समिति, शिक्षा विभाग, स्वस्थ्य विभाग, चाइल्ड लाइन, वन स्टाफ सेन्टर, बाल संरक्षण अधिकारी, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के अधिकारी/ कर्मचारीगण, प्रभारी एएचटी/एसजेपीयू श्री रामनारायण राम व अन्य एएचटी/ एसजेपीयू के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
गोष्ठी में किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधि0 2015 एवं आदर्श अधि0 2016, पॉक्सो एक्ट, अन्तर्गत की गयी कार्यवाही, बाल विवाह के रोकथाम की सम्बन्ध में चर्चा करते हुए अभियान चला कर प्रचार-प्रसार के जाने हेतु निर्देशित किया गया, जे0जे0 एक्ट के बारे में जानकारी दी गयी, अनैतिक देह व्यापार, थानों के अन्तर्गत पड़ने वाले होटल, ढ़ाबा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर बाल मजदूरी करने व बाल भिक्षावृत्ति तथा बंधुआ श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में विशेष जानकारी दी गयी तथा रोकथाम हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया.
साथ ही वर्तमान में मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान के बारे में चर्चा करते हुए महिला सम्बन्धित अपराधों में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा 1090 वीमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 102 महिला प्रसव हेल्प लाइन, 108 मेडिकल इमर्जेन्सी, 112 पुलिस हेल्प लाइन आदि नम्बरों की जानकारी दी गयी।



