News

एडीएम-एएसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

0 पोखरा सहुवाईन पर अत्यधिक पानी होने से चारों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को दिया निर्देश

0 थाना क्षेत्र में सभी छठ पूजा के घाटों पर प्रयाप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए- एडिशनल एसपी
अहरौरा, मीरजापुर।

 चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी चौकसी बढ़ा दी है। शनिवार की शाम को एडीएम-एएसपी ने अहरौरा थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। वहां तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना।

 एडीएम अजय कुमार सिंह और एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने अहरौरा नगर में पोखरा सहुवाईन के घाटों का निरीक्षण किया। एडीएम ने पोखरा पर अत्यधिक पानी होने से खतरे को देखते हुए घाट के चारों तरफ लोहे के रॉड से मजबूत बैरीकेडिंग कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन अहरौरा को निर्देशित किया। और घाट पर रोशनी व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग व महिलाओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था छठ पूजा से पूर्व सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा के दृष्टि से पोखरा में नाव और गोताखोर की तैनाती के लिए क्षेत्रीय लेखपाल शेषमणि और नगर पालिका प्रशासन को कहा।

 छठ पूजा का अवगत कराते हुआ ईओ ने बताया कि छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद घाट के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाने के लिए जेई जल को सौंप दिया गया। व्रती महिलाओं के लिए पूजा स्थान पर नाम आवंटन हो गया है। जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 इस दौरान चुनार उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह, नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह, जेई जल विकास बिंद, जेई सिविल दीपक यादव, सभासद कुमार आनंद, आशीष अग्रहरि, सलीम, सहित क्षेत्रिय लेखपाल शेषमणि, जयप्रकाश लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!