Mirzapur.
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत महिला सम्मेलन का कार्यक्रम दिनांक 25/10/2025 को ब्लॉक सभागार नारायणपुर ( चुनार) मीरजापुर में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदरणीय श्रीमती गीता विश्वकर्मा जी सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और योगी जी के सरकार में महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बने इस पर सारगर्भित उद्बोधन दिया एवं विशिष्ट अतिथि व प्रवासी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा जी, अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक अमित कुमार पाण्डेय एवं संचालन जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा / कार्यक्रम संयोजक श्रीमती आभा सिंह पटेल जी ने किया.
मंच पर जिला महामंत्री एवं महिला मोर्चा के प्रभारी हरिशंकर सिंह पटेल, जिला मंत्री भाजपा चिंतामणि मौर्या, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आयुषी श्रीमाली, सहसंयोजक व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अदलहाट बैजनाथ प्रजापति एवं चुनार के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, महिला मोर्चा की महामंत्री बिना सिंह, जिला उपाध्यक्ष रानी सेठ, जिला मंत्री संध्या सिंह, जिला मंत्री प्रेमलता दुबे, ज़िला कार्य समिति सदस्य अनीता पटेल, मंडल अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव, जमालपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा, राजगढ़ से रेनू, गीता देवी के साथ सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही.



